काल चक्र का रहस्य (Kaal Chakr Ka Rahasy)

From enIKSwiki
Revision as of 12:53, 4 February 2026 by Bjsbot (talk | contribs) (Imported from Bhāratīya Jñāna Saritā)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search
काल चक्र का रहस्य (Kaal Chakr Ka Rahasy)
Category गणित-भौत-ज्यौतिष विभाग / Mathematical, Physical and Astronomical Sciences
Author archanavageesh
Publication Bhāratīya Jñāna Saritā
Location India
Date Fri Jun 26 2020

लेखक् : श्रीराम चक्रवर्ति 

हिन्दी अनुवाद: अर्चना वागीश

(के जवाब मे :  lekhana@ayvm.in)



काल सृष्टि का एक ऐसा नियम हैं जिससे प्रकृति के सभी वस्तु और जीव प्रभावित हैं | समय हम सब के लिए बहुत ही अमूल्य द्रव्य हैं, समय हमारे पास जितना भी हो वह कम ही लगता हैं - ऐसा कहना अतिशयोक्ति नहीं हैं | दुनिया  के सभी व्यापार  और  सभी  व्यवहार काल के अवलंबन करते हुए स्वाभाविक रूप से काल की परिक्रमा में व्यवस्थित हैं | सूर्योदय होते ही पक्षियों के चहकने की आवाज सुन पड़ती हैं, प्राणियों और पक्षियों की संचार साथ में प्रकृति में  उल्हास को हम देख सकते हैं | जैसे ही दिन समाप्त होता है सारे गतिविधियां धीमी होकर दिन के अंत में एक तरह की स्तब्धता और शांतियुत वातावरण का अनुभव करसकते हैं | बढ़ते और घटते हुए चंद्र के उदय-अस्त के अनुसार समुद्र की लहरें प्रफुल  होती हैं और पीछे हटती हैं | पक्ष मास बीतकर ऋतुवों का बदलना, वसंत काल के दौरान पौधे और पेड़ में अंकुर उभरना, बारिश के मौसम में नदियों का भरना और प्रवाहित होना , शरद ऋतू में धान्य समृद्धि, शिशिर ऋतू में पेड़ के फूलों और पत्तियों का सूखना, हर बरस हम देख रहे हैं | जिस ऋतु में आहार भरपूर प्राप्त होता हैं उस ऋतु में प्राणी और पक्षियां बच्चे पैदा करते हैं | बारिश आने के उपरान्त मेंढक आपस में चर्चा करते हैं, मोर अपने पंख  खोलते हैं |


मनुष्य भी प्रकृति के बदलावों को नज़र में रखते हुए